• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 15, 2026
in Local
0
पाली-नाड़ी में डूबा तैराक, 3 घंटे बाद बॉडी मिलीः किनारे बैठे साथियों ने सूचना दी, SDRF ने निकाला शव

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित नाड़ी में मंगलवार को 24 साल का एक लड़का डूब गया। उसके साथी की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। नाड़ी में नाव के जरिए टीम उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक तैराक था। करीब तीन घंटे के बाद युवक की बॉडी निकाली गई। जिसे बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया।

तीन घंटे बाद मिली बॉडी

जानकारी के अनुसार, डूबने वाले युवक की पहचान नयागांव निवासी 24 साल के जगदीश पुत्र ओमाराम चौकीदार के रूप में हुई है। वह अच्छा तैराक बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मंगलवार को नाड़ी में तैरने के दौरान वह डूब गया। नाड़ी के किनारे बैठे उसके साथी ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने SDRF को सूचना दी। एसडीआरएफ और समाजसेवी पिन्टू मामा की टीम नाडी में डूबे युवक का रेस्क्यू किया और करीब तीन घंटे के बाद बॉडी ढूंढने में सफलता मिली। टीपी नगर थाने के SHO हनुवंतसिंह सिसोदिया ने बताया कि बॉडी को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाया गया है।

Previous Post

रेवदर सीएचसी के पालना गृह में मिली नवजात बच्चीः जन्म के कुछ घंटे बाद छोड़ा, इलाज के लिए सिरोही रेफर

Next Post

आबूरोड-चाकू मारकर युवक की हत्याः शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, हमलावर फरार

Next Post
आबूरोड-चाकू मारकर युवक की हत्याः शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, हमलावर फरार

आबूरोड-चाकू मारकर युवक की हत्याः शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, हमलावर फरार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page