• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0
गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गोगरा ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं,सात वर्ष पुराने खातेदारी भूमि विभाजन का मौके पर हुआ निस्तारण

तखतगढ 14 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) उपतहसील कार्यालय तखतगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगरा में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन किया गया। शिविर में तहसीलदार हिमांशु कछवाह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल, शिविर प्रभारी मदनलाल मौर्य, प्रशासक भंवरलाल मेघवाल, आरआई एलसी बाई, पटवारी सुरेश ओझा, भाजपा नेता अमरसिंह हिंगोला सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र एवं ज्ञापन प्रस्तुत किए।

किसान नेता विक्रमसिंह बालोत ने तखतगढ़ माइनर नहर के किनारे सड़क से सटी बबूल की झाड़ियों को हटाने तथा मालपुरा सरहद से नवाखेड़ा जाने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस पर नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल ने आवश्यक कार्रवाई कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। शिविर की सबसे बड़ी उपलब्धि ग्राम नवाखेड़ा स्थित खातेदारी भूमि के करीब सात वर्ष पुराने विभाजन प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण रहा।

खातेदार चम्पालाल पुत्र शंकरलाल, मंगलाराम पुत्र शंकरलाल, रणछोड़ाराम पुत्र शंकरलाल एवं संतोषकुमार पुत्र शंकरलाल जाति सरगरा, निवासी मोरू, तहसील आहोर ने ग्राम नवाखेड़ा के खसरा संख्या 28, कुल रकबा 1.40 हेक्टेयर की शामलाती खातेदारी भूमि के आपसी सहमति से विभाजन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। राजस्व अधिकारियों के प्रयासों से सभी सहखातेदारों में सहमति बनने के बाद आरआई एलसी बाई एवं पटवारी सुरेश ओझा ने मौके पर जांच कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया।

इसके आधार पर तहसीलदार हिमांशु कछवाह एवं नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल ने शिविर स्थल पर ही खातेदारी भूमि के विभाजन के आदेश जारी कर दिए। विभाजन आदेश की प्रतियां तहसीलदार हिमांशु कछवाह, शिविर प्रभारी मदनलाल मौर्य, नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबरेवाल, प्रशासक भंवरलाल मेघवाल, आरआई एलसी बाई एवं पटवारी सुरेश ओझा द्वारा शिविर में ही खातेदारों को वितरित की गईं। वर्षों से लंबित प्रकरण का तत्काल समाधान होने पर खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुपालक श्रीमती उजी देवी पत्नी बगदाराम राणा को 4 हजार रुपये की क्लेम राशि का चेक प्रदान किया गया। यह हे कि उजी देवी ने योजना के तहत अपनी चार बकरियों का बीमा कराया था। इनमें से एक बकरी की अकाल मृत्यु होने पर उन्होंने क्लेम के लिए आवेदन किया था। शिविर में नायब तहसीलदार जितेंद्र बेवरवाल, शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. उमेद सिंह, पशुधन निरीक्षक नारायणलाल मीणा सहित अधिकारियों ने चेक सौंपा। लाभार्थी ने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ मिलने पर राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया मौके पर कई किसान एव ग्राम वासी मौजूद रहे।

Previous Post

जालोर मे पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त,आक्रोशित लोगों ने अतिरिक्त कलेक्टर को सोपा ज्ञापन

Next Post

तखतगढ-जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ मे नवीन पदस्थापन जेईएन व एलडीसी ने संभाली जिम्मेदारी

Next Post
तखतगढ-जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ मे नवीन पदस्थापन जेईएन व एलडीसी ने संभाली जिम्मेदारी

तखतगढ-जल संसाधन विभाग सहायक अभियन्ता कार्यालय तखतगढ मे नवीन पदस्थापन जेईएन व एलडीसी ने संभाली जिम्मेदारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page