PALI SIROHI ONLINE
सरकारी अस्पताल के निकट मारपीट, एक के खिलाफ मामला दर्ज
बाली। बाली पुलिस थाने में सरकारी अस्पताल के निकट हुई मारपीट की घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, वेनाराम पुत्र कुपाराम देवासी, निवासी कोट बालियान, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दायाराम पुत्र दुर्गाजी देवासी, निवासी रड़ावा (बाली), ने उसके साथ मारपीट की।
बाली पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


