PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पारस चौधरी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के सप्लायरो के विरूध्द बड़ी कार्यवाही करते हुए 485 किलो डोडापोस्त तथा परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन को जब्त करने में सफलता हासिल की।
पुलिस टीमः-
1. उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी
2.राजेन्द्र सिह उनि डीएसटी प्रभारी पाली मय टीम
3. चन्द्रवीरसिह सउनि पुलिस थाना देसुरी पाली
4. जगाराम सउनि डीएसटी पाली
5. लक्ष्मणसिह कानि 46 डीएसटी पाली
6. ओमप्रकाश सउनि पुलिस थाना देसुरी
7. धर्मेन्द्र कुमार कानि 791 पुलिस थाना देसुरी
8. रामचन्द्र कानि 1391 पुलिस थाना देसुरी
9. राकेश कुमार कानि 1830 पुलिस थाना देसुरी
10. हंसराज कानि 1484 पुलिस थाना देसुरी पाली
11. अंकित रिकुट कानि पुलिस थाना देसुरी
घटना का सारांश दिनांक 14.07.2026 को उरजाराम उनिपु थानाधिकारी थाना देसुरी मय जाप्ता मय साजो सामान के थाना से रवाना होकर रात्रि गस्त करते हुये कस्बा नारलाई पहुंचा दौराने गस्त राजेन्द्रसिंह उनि प्रभारी डीएसटी टीम पाली ने बताया कि एक ब्लैक रंग स्कॉर्पीयो देसूरी से नारलाई की तरफ आ रही है जो सदिग्ध है जिस पर थानाधिकारी उरजाराम उनिपु मय जाप्ता द्वारा बस स्टेण्ड नारलाई पर नाकाबंदी शुरू की गई तभी एक ब्लैक रंग कि स्कॉर्पीयो देसूरी की तरफ से आती दिखने पर उक्त सदिग्ध गाडी को रोकने का ईशारा किया मगर गाडी को तेज गति से भगाने लगा जिस पर गाड़ी के आगे के दोनो टायर स्टॉप स्टीक से पंचर कर स्कॉर्पीयो एस 11 क्लासिक रजिस्ट्रेशन नम्बर जीजे 04 डीए 9800 का पिछा किया तो करीब एक किलोमीटर आगे उक्त स्कॉर्पीयो को रोड के साईड में सदिग्ध अवस्था में छोडकर भाग गये। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से 27 कट्टा में 485.68 किलो डोडापोस्त बरामद कर घटना मे प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन को जब्त किया गया ।
आमजन से अपीलः पाली पुलिस आमजन से अनुरोध करती है कि यदि आपकी जानकारी में किसी भी प्रकार की आपराधिक संदिग्ध गतिविधि की सूचना हो, तो तत्काल व्हाट्सअप नम्बर 9251255006 पर उपलब्ध कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आइए, एक सुरक्षित, जागरूक एवं नगामुक्त पाली के निमार्ण में पुलिस का सहयोग करें।


