• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-एम्बुलेंस का एक्सीडेंट, ड्राइवर समेत 2 लोग घायलः ट्रक की टक्कर के बाद दूसरी गाड़ी में घुसी, टनल और बाहरीघाटा तिराहा के बीच हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही में सदर थाना क्षेत्र में टनल और बाहरीघाटा तिराहा के बीच मंगलवार सुबह एक एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एम्बुलेंस एक भारी वाहन के केबिन में जा घुसी, जिससे ड्राइवर और उसका सहयोगी घायल हो गए।

इस हादसे के कुछ ही देर बाद एक ट्रॉला ने दूध के टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाहरीघाटा पर करीब 45 मिनट तक यातायात जाम रहा। सूचना मिलने पर सिरोही सदर पुलिस मौके पर पहुंची।मरीज को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही थी एम्बुलेंस जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस शिवगंज से एक मरीज को उदयपुर अस्पताल पहुंचाकर वापस लौट रही थी। बाहरीघाटा तिराहा से लॉ कॉलेज पहुंचने से पहले एक मोड़ पर, एम्बुलेंस ने अपने आगे चल रहे भारी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से एम्बुलेंस ड्राइवर प्रकाश पुत्र जलाराम निवासी शिवगंज का वाहन से नियंत्रण हट गया और एम्बुलेंस साइड में चल रहे भारी वाहन के केबिन में जा घुसी।

इस हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर प्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके सहयोगी के चेहरे पर चोटें लगीं। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

टैंकर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, आधा किमी तक जाम लगा पहले हादसे के बाद यातायात बाधित होने के कारण गुजरात से दूध भरकर पाली की तरफ जा रहे एक टैंकर के पीछे तेज रफ्तार ट्रेलर जा भिड़ा। इस दूसरे हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और देखते ही देखते करीब आधा किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन ड्राइवर गलत साइड से निकलकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

मौके पर पहुंची सिरोही सदर पुलिस ने यातायात सुचारूकरवाया। हालांकि, करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

Previous Post

पाली-दिनदहाड़े दंपती से सोने की कंठी लूट, बाइक सवार 3 बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

Next Post

पाली-नीलगाय से टकराई नवविवाहित दंपती की बाइक, दोनों रेफर; एक महीने पहले हुई थी शादी

Next Post

पाली-नीलगाय से टकराई नवविवाहित दंपती की बाइक, दोनों रेफर; एक महीने पहले हुई थी शादी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page