PALI SIROHI ONLINE
पाली- बाली उपखंड क्षैत्र के गांवों से पाली कलक्टर कार्यालय अपनी मांगों को लेकर आज सोमवार को कार्यकर्ता और सहायिकाए पहुंची
लम्बे अरसे से अपनी सेवा न्युनतम मानदेय पर दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आज अपनी हक की लडाई लड रही है राजस्थान सरकार मे स्थाई नियुक्ति की मांग सम्मानजनक वेतन और सेवानिवृत्त पर ग्रेच्युटी और पैन्सन की मांग की जा रही है.
कार्यकर्ताओ ने बताया की राज्य सरकार की कोई भी योजना हो हमारे द्वारा कार्य कराया जा रहा है और हम मन लगाकर कर कार्य को गति प्रदान करते हैं लेकिन हमारे मानदेय की बारी आती है तो हमे एक श्रमिक का पारिश्रमिक नही दिया जाता है
बालिका के जन्म से लेकर वो मां बनने योग्य तक हम अपनी सेवा दे रहे हैं केन्द्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन हम कार्यकर्ताए करती है प्रधानमंत्री मातृत्व योजना पोषण और पोषाहार अमृत आहार पोलियों उनमुलन कार्यक्रम विटामिन दवा वितरण कृमि नाशक दवा वितरण जस्सा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण के नन्हे बालको का पहले शिक्षक और लोगो को पालन हार योजना का लाभ पहुंचाने वाली कार्यकर्ता को आज अपनी और अपने परिवार के पालन के लिए हड़ताल का रूख अपना पढ़ रहा है
पिछले 13 दिनों से हड़ताल चल रही है वही गांवो मे महिलाओं को पोषाहार और टिकाकरण से वंचित रहना पड़ रहा है

