PALI SIROHI ONLINE
पाली-भगवान सांवलाजी मंदिर की भूमि से जुड़े प्रकरण के विरोध में 13 जुलाई को सिरोही के रामझरोखा मैदान में जनआक्रोश प्रदर्शन और महापड़ाव आयोजित किया जाएगा। इसी को लेकर पाली में श्री राजपूत करणी सेना और श्री राजपूत युवा संगठन की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें पाली जिले से बड़ी संख्या में समाजबंधुओं और कार्यकर्ताओं की महापड़ाव में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
मंदिर भूमि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांगश्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजयपाल सिंह हेमावास ने कहा कि सांवलाजी मंदिर की भूमि का मुद्दा सनातन धर्म की आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा विषय है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की।
युवाओं में भी दिख रहा आक्रोश
श्री राजपूत युवा संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह चांदावत ने कहा कि इस विषय को लेकर युवाओं में भी व्यापक आक्रोश है। उन्होंने बताया कि पाली जिले से बड़ी संख्या में युवा और समाजजन सिरोही पहुंचकर महापड़ाव में भाग लेंगे। साथ ही सभी सनातन धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
आंदोलन की तैयारियों पर भी हुई चर्चा
श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी वीरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि बैठक में आंदोलन की तैयारियों और संगठनात्मक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में गोपाल सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह भाटी, चैन सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह भाटी, भूपेंद्र सिंह कुंपावत, उम्मेद सिंह कुंपावत, विक्रम सिंह राजावत, भानु प्रताप सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह, दिलीप सिंह जोधा, प्रवीण सिंह भाटी, उम्मेद सिंह भाटी, पीयूष सिंह उदावत, शक्ति सिंह कुंपावत सहित करणी सेना और श्री राजपूत युवा संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


