• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली में मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग घायलःट्रेन से गिरने से यात्री का पैर कटा; दोनों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0
पाली में मधुमक्खियों के डंक से बुजुर्ग घायलःट्रेन से गिरने से यात्री का पैर कटा; दोनों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज किया।पहली घटना बांगड़ हॉस्पिटल परिसर की है। ट्रोमा वार्ड के पास बनी चाय की केबिन के बाहर पेड़ के नीचे विजयराज (66) बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पेड़ पर लगा मधुमक्खियों का छत्ता उनके ऊपर गिर गया। छत्ता गिरते ही मधुमक्खियों ने उनके सिर और चेहरे पर कई जगह डंक मार दिए। दर्द से परेशान होकर वे इधर-उधर भागने लगे।

मौके पर मौजूद एम्बुलेंस चालक सिकंदर खान ने उनके ऊपर कंबल डालकर मधुमक्खियों से बचाया। इसके बाद उन्हें तुरंत ट्रोमा वार्ड पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

वहीं दूसरी घटना में करीब 35 वर्षीय एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे भी बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक अपनी पहचान स्पष्ट नहीं बता पा रहा है। ऐसे में पुलिस उसकी पहचान करने और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Previous Post

सुमेरपुर थाने में बाइक चोरी का मामला दर्ज

Next Post

98.83 लाख की वसूली, 46 दुकानें और केबिन सीजः माउंट आबू में बकाया किराए पर राजस्व शाखा की बड़ी कार्रवाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page