PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर में एक कार से 672 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार शराब को ट्रेन से गुजरात भेजने की तैयारी थी।
औद्योगिक थाने के एएसआई ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि 11 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे रात्रि गश्त के दौरान शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। गश्त के दौरान तलाशी में पता चला कि सरदार पटेल नगर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सुभाष नगर-ए में खड़ी एक सफेद क्रेटा कार में अवैधशराब भरी हुई है। कार चला रहे रविन्द्र सिंह (33) निवासी सुभाष नगर-ए, पाली को हिरासत में लिया है।
तलाशी के दौरान कार में रखे सात प्लास्टिक कट्टों में 14 स्टील टैंकों से कुल 672 पव्वे अंग्रेजी शराब के मिले। पुलिस ने नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए सुरक्षित किए गए और शेष शराब को जब्त कर सील किया गया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब को ट्रेन के जरिए गुजरात भेजने की तैयारी थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

