PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | राज्य कर विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के तहत दिनेश पालीवाल को सिरोही वृत का नया सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं सुरेश कुमार मीणा को सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी (एसीटीओ) के पद पर सिरोही वृत (घटक-प्रथम) का कार्यभार सौंपा गया है। विभागीय अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने से राजस्व संग्रह, कर प्रशासन और विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएंगी


