• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वैष्णव शिक्षा सारथी अभियान 2026 के तहत 12 जुलाई को शैक्षिक चिंतन शिविर आयोजित होगा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
वैष्णव शिक्षा सारथी अभियान 2026 के तहत 12 जुलाई को शैक्षिक चिंतन शिविर आयोजित होगा

PALI SIROHI ONLINE

वैष्णव शिक्षा सारथी अभियान 2026 के तहत 12 जुलाई को शैक्षिक चिंतन शिविर आयोजित होगा

नगराज वैष्णव
रायपुर/पाली |
वैष्णव समाज (च.सं.) वेलफेयर सोसायटी, जिला पाली (राजस्थान) द्वारा संचालित “वैष्णव शिक्षा सारथी अभियान 2026” के तहत 12 जुलाई 2026 (रविवार) को शैक्षिक चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्री कालूराम जी महाराज की धूणी, बर (रायपुर) में आयोजित होगा।

शिविर में समाज के शिक्षाविद शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भूमिका, विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विचार-विमर्श करेंगे। साथ ही वैष्णव शिक्षा सारथी अभियान को प्रत्येक जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अभियान के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रोत्साहन किट का वितरण भी किया जाएगा। आयोजकों ने समाज के सभी शिक्षाविदों, अभिभावकों एवं समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिक्षा के क्षेत्र में सामूहिक प्रयास को सफल बनाने का आह्वान किया है।

कार्यक्रम का आयोजन वैष्णव समाज (च.सं.) वेलफेयर सोसायटी, जिला पाली ब्लॉक शाखा जेतारण/रायपुर द्वारा किया जा रहा है।
— नगराज वैष्णव

Previous Post

ऐलाना में स्कूल गेट पर स्टूडेंट्स ने लगाया तालाः बोले- टीचर्स के 24 में से 13 पद खाली, पढ़ाई पर हो रहा असर

Next Post

पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर में चोरी का मामला,मंदिर के पीछे जाव में सामान मिलने की सूचना,पुलिस पहुंची,ग्रामीण हुए एकत्रित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page