PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-रामसीन रोड स्थित रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के स्टील गार्डर लॉन्चिंग कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए दोबारा खोल दिया गया है। इसके साथ ही पिछले सात दिनों से लागू यातायात डायवर्जन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।
स्टील गार्डर लॉन्चिंग कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से रेलवे फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखा गया था तथा सभी छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा था। अब कार्य पूरा होने के बाद वाहन चालक पहले की तरह रामसीन रोड रेलवे फाटक से होकर आवागमन कर सकेंगे।
मार्ग शुरू होने से स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं रामसीन, रानीवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को राहत मिली है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ओवरब्रिज का कार्य भी जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा इसके बाद भीनमाल रामसीन मार्ग को पूर्ण रूप से ओवरब्रिज के जरिए शुरू किया जाएगा।

