• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगंज में मिले शव का खुलासा,साथ में काम करने वाला ही नाना के भीमाणा का निकला आरोपी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा गणेशनगर बडगांव की पडत जमीन पर हुई नृशंस हत्या की घटना का पर्दाफाश करने हेतु टीम का गठन कर  किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस वृत शिवगंज के निर्देशन में बाबूलाल नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घटना का पर्दाफाश कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः प्रार्थी दिताराम पुत्र नवलाराम जाति गमेती भील उम्र 45 वर्ष पेशा खेती निवासी बेराफली तिलरवा पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर ने पुलिस थाना शिवगंज पर उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि मेरा भतीजा किशन पुत्र समाराम जाति भील निवासी बेरा फली तिलरवा शिवगंज में फुलाराम मीणा निवासी केसरपुरा के ट्रेक्टर पर मजदुरी करता था। तो कल दिनांक 18.03.2026 को मेरे भतीज किशन ने गुलाब मेरे काका के भाई को फोन कर बताया था कि फुलाराम मीणा के ट्रेक्टर का ड्राईवर सोवनाराम गरासिया निवासी बरजोर फली भीमाणा व कुकाराम गरासिया निवासी कोयलवाव मुझे मारने की धमकी दी है। आज मुझे मेरे भाणेज महेन्द्र कुमार ने फोन कर बताया कि मेरे पास पुलिस का फोन आया और उन्होने बताया कि किशन की हत्या कर लाश गणेशनगर की झाडियों में खून से लथपथ पड़ी है। तब मुझे पता चला की मेरे भतीज किशन को सोवनाराम गरासिया, कुकाराम गरासिया व अन्य 3 से 4 लोगो ने मिल कर हत्या कर दी है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सं. 63 दिनांक 19.03. 2026 धारा 103 (1) बीएनएस पुलिस थाना शिवगंज, जिला सिरोही में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

पुलिस कार्यवाहीः-दिनांक 19.03.2026 की सुबह थानाधिकारी बाबूलाल नि.पु. को जरीये टेलिफोन सूचना मिली कि गणेशनगर बडगांव की पडत जमीन पर अर्द्धनग्न पुरूष की लाश पडी है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी शिवगंज ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल को सुरक्षित करवाया। मौके पर अर्द्धनग्न अवस्था में एक पुरूष की लाश जिसका सिर कुचला हुआ मौके पर पड़ा मिला। नृशंस हत्याकाण्ड होने से जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने मौके पर आकर थानाधिकारी मय टीम को निर्देशित किया। उप अधीक्षक पुलिस वृत शिवगंज ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकाण्ड के पर्दाफाश हेतु बनाई गई टीम को अलग-अलग टास्क एवं निर्देश देकर रवाना किया। मौके पर मोबाईल इन्वेस्टिगेशन युनिट सिरोही व एफएसएल टीम पाली को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। डॉग स्कवायड् के आने तक घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया। डॉग स्कवायड् टीम जोधपुर को भी मौके पर बुलाया गया। मृतक जो कि कस्बा शिवगंज व आस पास क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था इसलिये शहर में रहने वाले कई मजदूर व्यक्तियों से सम्पर्क कर उसकी शिनाख्तगी बाबत प्रयास किये तो उसका नाम पता किशन पुत्र समाराम जाति गमेती भील निवासी बेराफली तिलरवा पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर होना ज्ञात हुआ। शिनाख्तगी हो जाने के पश्चात थानाधिकारी मय टीम ने अनुसंधानिक एवं तकनीकी पहलुओं पर काफी प्रयास करते हुये अंततः अभियुक्त सोवनाराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

रोजाना के झगडे से परेशान होकर की गई हत्याः मृतक किशन और आरोपी दोनों ट्रेक्टर पर कस्बा शिवगंज में मजदूरी करने का काम करते है। आरोपी सोवनाराम ट्रेक्टर का ड्राईवर है। मृतक शराब पीने का आदि था। मृतक किशन आरोपी सोवनाराम के साथ पिछले 6-7 दिन से रोजाना शराब पीकर झगडा कर रहा था। दिनांक 18.03.2026 को अमावस्या होने से मजदूरों का अवकाश रहता है। इस दिन भी मृतक ने पुरे दिन शराब का नशा किया और रात्रि 08 बजे आरोपी के कमरे पर गया। उसने वहां पर आरोपी सोवनाराम के साथ गाली-गलौच की। जिसको समझा बुझाकर रवाना कर दिया था लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वह कुछ दूरी पर ही जाकर बैठ गया था। थोडी देर बाद पीछे से आरोपी सोवनाराम भी शराब खरीदने के लिये घर से निकला था लेकिन शराब नहीं मिलने पर वापस कमरे पर आ रहा था। उस समय रास्ते में किशन मिला जिसने फिर शराब के नशे में आरोपी सोवनाराम को मां, बहन की गालियां दी। जिसको सुनकर सोवनाराम आवेश में आ गया। उसने वहीं पर पडे बडे पत्थर को उठाया और किशन के सिर पर तीन बार वार किये। जिससे मौके पर ही किशन की मृत्यु हो गई।

गिरफ्तार अभियुक्तः सोवनाराम पुत्र छोगाराम जाति गरासिया उम्र 30 साल निवासी बरजोर फली भीमाना पुलिस थाना नाणा जिला पाली।

हत्याकाण्ड खुलासा हेतु गठित पुलिस टीमः-
1. बाबूलाल राणा नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2.  प्रेम सिंह सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3. नैनाराम सउनि पुलिस थाना शिवगंज ।
4. ताराराम सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
5.  भीमसिंह हैडकानि. पुलिस थाना शिवगंज।
6.  टेकाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
7. राजेन्द्रसिंह कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
8.  वीरेन्द्रसिंह कानि. वृत कार्यालय शिवगंज।
9.  लालाराम कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
10.  जीवनलाल कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
11.  लेखराज कानि. पुलिस थाना शिवगंज।
12.  परिमाल कानि पुलिस थाना शिवगंज ।
13. जसाराम कानि पुलिस थाना शिवगंज ।

Previous Post

पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल का हुआ अभिनन्दन, पीएमएसएमए अवार्ड मिलने पर स्वागत कर दी बधाई

Next Post

आबूरोड-शराब तस्करी प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Next Post
आबूरोड-शराब तस्करी प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आबूरोड-शराब तस्करी प्रकरण में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page