• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नहर में मिला युवक का शवः एक दिन पहले गिरा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
नहर में मिला युवक का शवः एक दिन पहले गिरा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर। सांचौर क्षेत्र के तेतरोल गांव निवासी सुरेश गर्ग (24) का शव शुक्रवार दोपहर नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल से बरामद किया गया। घटना में पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रात को नहर में गिरा था युवक

गुरुवार रात करीब 10:30 बजे सुरेश गर्ग के धनेरिया पुलिया के पास नर्मदा नहर में गिरने की आशंका जताई गई थी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन रात के अंधेरे के कारण युवक की तलाश नहीं की जा सकी।

शुक्रवार को बाहर निकाला शव

शुक्रवार सुबह स्थानीय तैराक प्रकाश देवासी और ग्रामीणों ने नहर में युवक की तलाश शुरू की। कई घंटों की खोजबीन के बाद दोपहर में सुरेश का शव नहर से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल, युवक के नहर में गिरने या आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से चितलवाना थाने में मर्ग दर्ज कराया गया है।

Previous Post

बीजापुर ग्राम में भगवान दत्तात्रेय आश्रम में स्वागत गेट निर्माण कार्य का हुआ भूमी पूजन

Next Post

आबूरोड में कचरा पात्र खरीद अनियमितता, दो कर्मचारी निलंबितः दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय जयपुर किया, मामले में जांच जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page