• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर ग्राम में भगवान दत्तात्रेय आश्रम में स्वागत गेट निर्माण कार्य का हुआ भूमी पूजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0
बीजापुर ग्राम में भगवान दत्तात्रेय आश्रम में स्वागत गेट निर्माण कार्य का हुआ भूमी पूजन

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम स्थित भगवान दत्तात्रेय आश्रम में मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत गेट निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ किया गया।

इस अवसर पर भामाशाह नरपतसिंह राव ने आश्रम के संत विजयराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कांतिलाल महाराज श्री माली ब्राह्मण ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।

मंदिर के सामने बनने वाले इस भव्य स्वागत द्वार का निर्माण कार्य मिस्त्री दिनेश सुथार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गेट का निर्माण इस प्रकार किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को प्रवेश करते ही भगवान दत्तात्रेय के सीधे दर्शन हो सकेंगे, जिससे मंदिर की भव्यता और धार्मिक आस्था में भी वृद्धि होगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम में हनुमान सिंह राव, नरपतसिंह राव, चुनीलाल सुथार, बालाराम गरासिया, दिनेश सुथार, मालाराम देवासी, भेराराम मेघवाल, श्रवण दमामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Previous Post

पाली-06 थानाप्रभारी, 10 ASI, 08 हेडकांस्टेबल; 306 कांस्टेबल बदले

Next Post

नहर में मिला युवक का शवः एक दिन पहले गिरा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

Next Post
नहर में मिला युवक का शवः एक दिन पहले गिरा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

नहर में मिला युवक का शवः एक दिन पहले गिरा था, कई घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page