• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पढे आज शनिवार का आपका राशिफ़ल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

मैष;शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी विरोधी समझौते का प्रस्ताव रख सकते हैं। प्रॉपर्टी के जोखिम भरे मामलों में लाभ मिलेगा। सोच-समझकर निवेश करें, मुश्किलें दूर होंगी। अनजान पर भरोसा नुकसानदेह हो सकता है।

वृष;शुभ अंक 1, शुभ रंग स्लेटी: अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें, राह आसान होगी। नए सौदे व्यापारिक लाभ दिलाएंगे। आप परिवार की अनदेखी कर सकते हैं। पुराने झंझटों से छुटकारा मिल सकता है। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन;शुभ अंक 4, शुभ रंग काला : कार्यस्थल पर पूरा न्याय मिलेगा। रुकी हुई तरक्की  के आसार हैं। हैं। भावनात्मक संबंधों में निकटता आएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रबल योग हैं।

कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला कार्यस्थल पर अधिक अधिकार मिलने की उम्मीद है। करीबियों का सहयोग करियर आगे बढ़ाएगा। नया काम सीखने के अवसर मिलेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना है। मित्र मिलेंगे।

सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी में बेहतर सफलता के आसार हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विवाह तय होने के योग हैं। नए संपकों से लाभ मिलेगा।

कन्या;शुभ अंक 3, शुभ रंग बादामी : आपके का जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नए दायित्व आपके व्यक्तित्व को बदलेंगे। महत्वपूर्ण कामों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा।

तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। लेखक और कलाकार सम्मान हासिल करेंगे।

वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग आसमानी : निजी मामले सुलझने के आसार हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। नरमी से काम लें। दूसरों के मामलों में दखल से बचें, व्यर्थ तनाव बढ़ेगा।

धनु;शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला : स्वास्थ्य शुभ अंक 7, शुभ रंग मटमैला स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। काम की अधिकता से परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। राजकीय मामले सुलझने के आसार हैं।

मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : आप थोड़े आराम के मूड में रहेंगे। नए निवेश और काम के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर विवाद टालने में सफल रहेंगे। सहयोगियों की बात मानें, वे गलत फैसले से बचाएंगे।

कुंभ;शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा : लालच में आकर गलत समझौता करने से बचें। खुद में खोए रहने के बजाय आसपास की स्थितियों पर नज्जर रखें। प्राथमिकताएं तय न करने से नुकसान हो सकता है। विवेक का प्रयोग करें।

मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला : लेनदेन के मामले सुलझने के आसार हैं। प्रेम संबंधों में निकटता खुशी देगी। परस्पर तालमेल बनाकर चलें, सफलता मिलेगी। गलतियों को सुधार कर आगे बढ़ें। कारोबार में वृद्धि के योग हैं।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

पाली-06 थानाप्रभारी, 10 ASI, 08 हेडकांस्टेबल; 306 कांस्टेबल बदले

Next Post

पाली-06 थानाप्रभारी, 10 ASI, 08 हेडकांस्टेबल; 306 कांस्टेबल बदले

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page