PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मामला दर्ज
तखतगढ़। तखतगढ़ पुलिस थाने में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार बडगांव निवासी जेपाराम पुत्र रताराम देवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि थाना क्षेत्र के अनोपपुरा में उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई।
पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। मामले की जांच जारी है।


