PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में मोबाइल दुकान मैं हुई चोरी की वारदात का बाली पुलिस ने किया पर्दाफाश,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के मोबाइल किये बरामद
बाली पुलिस थाना अधिकारी पर्बतसिंह ने बताया कि 10 जनवरी को बीजापुर मैं महेंद्र सिंह राजपूत की मोबाइल की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी जिसमें लैपटॉप व मोबाइल चोरी कर अज्ञात चोर ले गए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की वारदात में फरार आरोपी समाराम पुत्र नेकाराम जाति गरासिया निवासी पिपलिया फली थाना क्षेत्र नाना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 मोबाइल बरामद किए
आरोपी ने पूछताछ में सुमेरपुर में एक मोबाइल दुकान व नाना थाना क्षेत्र के कुमटिया गांव स्थित मंदिर में हुई चोरी की वारदात में भी सम्मिलित होने की वारदात में शामिल होने की बात को स्वीकार किया पुलिस अन्य वारदातों को लेकर भी पूछता में जुटी है


