PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपूर। ग्राम पंचायत सिंदरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन रा. उ. मा. वि. सिंदरू में किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने जन सुनवाई की और विभिन्न विभागों के प्राप्त परिवादों के ठोस निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। शिविर में विकास अधिकारी प्रमोद दवे और तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने भी भाग लिया। शिविर प्रभारी हंसमुख राज ने बताया कि शिविर में 11 परिवाद प्राप्त हुए जिसमें राजस्व विभाग के 4, पंचायतीराज विभाग के 6, जोधपुर डिस्कॉम के 1 परिवाद प्राप्त हुए। शिविर में ग्राम पंचायत द्वारा 19 आवासीय पट्टे, 3 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई । शिविर में वीबीजीरामजी योजना का प्रसार प्रचार किया गया और ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 की जानकारी दी गई।
राजस्व विभाग द्वारा 10 नामांतरण, 15 खातों का शुद्धिकरण किया गया। वन विभाग द्वारा 30 पौधे वितरित किए गए। चिकित्सा विभाग द्वारा 252 व्यक्तियों का उपचार, 207 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। पशु पालन विभाग द्वारा 48 पशुओं की चिकित्सा, 240 टीकाकरण, 100 पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाई गई । आयुर्वेद विभाग द्वारा 25 रोगियो को लाभांवित किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 1 हैंडपंप मरम्मत, 1 जगह पाइप लिकेज़ करवाया गया।
शिविर में प्रशासक चौथी देवी देवासी , ग्राम विकास अधिकारी विक्रम कुमार विश्नोई ,रोजगार सहायक शंभूसिंह , भू अभिलेख निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह , पटवारी रमेश चौधरी , पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जीवनलाल , समाज सेवी नेताराम देवासी , जितेंद्र सिंह , हनवंत सिंह , शेषाराम ,बाबूलाल वैष्णव , मुलाराम मीणा , नारायणलाल कुमावत , पूनम सिंह परमार, मुकेश मोदी , छगन सेन सहित 22 विभागों के अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।


