• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-5 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौतः स्कूल से लौटते समय नहाने लगा था, किनारे पर रखे मिले बैग और कपड़ों से हादसे का पता चला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 9, 2026
in Local
0
सरुपगंज-5 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौतः स्कूल से लौटते समय नहाने लगा था, किनारे पर रखे मिले बैग और कपड़ों से हादसे का पता चला

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के धवली नेरी लोटाना में एक 5 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा स्कूल से छुट्टी के बाद तालाब में नहाने गया था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार धवली नेरी लोटाना निवासी नाथूराम गरासिया का पुत्र राहुल (5) स्कूल से छुट्टी होने के बाद सीधे तालाब में नहाने पहुंच गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया।

इधर, राहुल के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद सभी मिलकर बच्चे को ढूंढने निकले। तालाब किनारे पहुंचने पर उन्हें राहुल का स्कूल बैग और कपड़े रखे मिले, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

घटना की सूचना तुरंत स्वरूपगंज पुलिस को दी गई। स्वरूपगंज पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और कलेक्टर कंट्रोल रूम को जानकारी दी। बच्चे के तालाब में डूबने की सूचना पर सिरोही पुलिस लाइन से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी तलाश के बाद अंधेरे में बच्चे के शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

Previous Post

पादरला की विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Next Post

दोस्त ने नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या कीः बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ झगड़ा; मां को बोला था-थोड़ी देर में आऊंगा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page