PALI SIROHI ONLINE
सोजत-सोजत क्षेत्र में स्टेट हाईवे-62 पर बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांडा गांव गौशाला के पास एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मेव गांव निवासी सौरभ मेवाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सौरभ मेवाड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मांडा गांव गौशाला के पास सामने से आई कार ने उनकी बाइक कोटक्कर मार दी।
टक्कर से बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे गिरा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि सौरभबाइक से उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना में कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे के बाद घायल सौरभ को तत्काल सोजत के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

