• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली SP ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों एवं महिला पुलिस कार्मिकों का किया सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0
पाली SP ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों एवं महिला पुलिस कार्मिकों का किया सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/नगराज वैष्णव/पिंटू अग्रवाल

पाली-पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार के सुपरविजन में संचालित किए जा रहे “ऑपरेशन जागृति” एवं “महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 08.07.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन पाली में महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन कर महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

* महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों का हुआ सम्मान

रिजर्व पुलिस लाइन, पाली स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार, महिला अधिकारिता विभाग की प्रतिनिधि, विधिक सलाहकार, सुरक्षा सखियां, महिला सीएलजी सदस्य, थानाधिकारी कोतवाली रविन्द्र सिंह खिंची, थानाधिकारी टी.पी. नगर हनुवंत सिंह, थानाधिकारी महिला थाना अनीता रानी, थानाधिकारी औद्योगिक क्षेत्र निरमा विश्नोई, संचित निरीक्षक लता बेगड, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 सहित जिला पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों एवं महिला पुलिस कार्मिकों द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया तथा महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW सुनील के. पवार ने महिला अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा-112 एवं साइबर हेल्पलाइन-1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूकता ही महिला अपराधों की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सुरक्षा सखियों एवं महिला सीएलजी सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक महिलाओं और बालिकाओं तक इन जानकारियों को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न वृत्तों से चयनित सुरक्षा सखियों, महिला सीएलजी सदस्यों, महिला अधिकारिता विभाग, विधिक सलाहकारों तथा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में एंटी रोमियो स्क्वाड-1090 की महिला हेड कांस्टेबल पार्वती व कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेड कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल भजना, महिला कांस्टेबल संगीता, महिला कांस्टेबल इमरती एवं महिला कांस्टेबल मंजु। सुरक्षा सखी कुन्ती देवी, गीता देवी,  शहनाज खान,  रेखा, दुर्गा कंवर एवं महिला सीएलजी सदस्य  संगीता वैष्णव, उमा देवी, लक्ष्मी व्यास, कन्या देवी,  वीणा रावल, महिला अधिकारिता विभाग से प्रियंका व्यास, विधिक सलाहकारों में मंजु सोनी,  रजनी गुर्जर शामिल रहीं।

इस सम्मान समारोह के माध्यम से महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा भविष्य में भी जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया गया।
अभियान के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट हेल्पलाइन: 9530420949

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन: 1090

पुलिस आपातकालीन सहायता: 100/112

साइबर हेल्पलाइन 1930, 9530420905

महिला अधिकारिता विभाग हेल्पलाइन: 8000298450

राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181
पुलिस नियंत्रण कक्ष, पाली 8764875055

पाली पुलिस द्वारा आमजन से अपील राजकॉप सिटीजन ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 का उपयोग करें तथा राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कर पुलिस सेवाओं का लाभ उठाएं।

Previous Post

रानी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page