PALI SIROHI ONLINE
रानी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह
नगराज वैष्णव
रानी। रानी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं09426 हरिद्वार–साबरमती अमृत भारत एक्सप्रेस के नए रैक के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाम करीब 4:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर ट्रेन के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ट्रेन के लोको पायलट एवं गार्ड का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर तथा मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और “मोदी जिंदाबाद”, “अश्विनी वैष्णव जिंदाबाद”, “पी.पी. चौधरी जिंदाबाद”, “केसाराम चौधरी जिंदाबाद” तथा “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से रेलवे स्टेशन परिसर गूंज उठा।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद चौहान, जयंतीलाल वैष्णव, दिनेश जैन, कुशलराज मेहता, जोधाराम, राजेन्द्र अग्रवाल, हेमंत पलोड़, हितेष गुप्ता, मुकेश भंडारी, अशोक अरोड़ा, रमेश माली, गोपी माली, मनीष बंजारा, बाबूलाल भाटी, इसाक साबरी, रोहित रामावत, चेतन सुथार, गोविन्द परमार, भरत बोराणा, रवि धोका, दयाराम चौधरी, किरण गवारिया, सवाराम मेघवाल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

