PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 14 लाभार्थीयो को प्रथम किस्त (50000 रु) को चैक 3 वितरण
तखतगढ 8 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को शहरी सेवा शिविर-2026 का आयोजन नगर पालिका सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी एव प्रशासक नगर पालिका तखतगढ कालुराम कुम्हार द्वारा कैम्प का औचक निरक्षण किया गया जिसमें भुमि शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना, भवन निर्माण शाखा, नामान्तरण पत्रावली, जन्म-मृत्यु शाखा पत्रावली और प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया गया साथ ही कैम्प मे 69-ए के पट्टे वितरण किये गये जन्म और विवाह प्रमाण पत्र एवम् पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति संबंधी जानकारी ली गई । फ्लैगशिप योजना पीएम स्वनिधि योजना में प्रगति लाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए साथ ही कैंप में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थी को प्रथम किस्त 15000/- रूपये का चेक वितरण किया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के 14 लाभार्थीयो को प्रथम किस्त (50000 रु) के चैक 3 वितरण किये गये। उक्त शिविर में भूमि संबंधी अन्तर्गत पट्टे, उपविभाजन पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज-होल्ड से फी-होल्ड पट्टे, स्टेट ग्रान्ट के तहत् पट्टे, नामान्तरण, खाँचा भूमि, लीज मुक्त प्रमाण-पत्र / ब्याज में छुट, भवन निर्माण स्वीकृति, शहर के स्वच्छ एवं सुन्दर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की वृहद स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सीसी व डामर सडक मरम्मत व पेच वर्क, शहरी निकायो में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त एवं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा, नालियों की मरम्मत, फेरोकंवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, आवारा पशुओं को पकडने को पकडने की कार्यवाही, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रैड लाईसेन्स, साईनेज लाईसेन्स, ओ.एफ.सी. मोबाईल टावर एनओसी, ई.डब्ल्यू.एस. प्रमाण-पत्र आदि कार्य का निस्तारण भी किये जा रहे। शिविर के दौरान कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी एव प्रशासक नगर पालिका तखतगढ कालुराम कुम्हार एवम् निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रतनलाल सांखला एवं समस्त पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।



