PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रामासिया मेडिकल कॉलेज के पास ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक की तलाश तेज
बाली/पाली। पाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में रामासिया मेडिकल कॉलेज के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सिरोही जिले के शिवगंज निवासी नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी फतेनगर, शिवगंज ने सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भतीजा इक्को कार लेकर पाली से सुमेरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक अज्ञात ट्रेलर ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस अज्ञात ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

