• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0
बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न

PALI SIROHI ONLINE

*बाली चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय रिव्यू मीटिंग सम्पन्न*
बाली।   पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया की अध्यक्षता में बाली ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी भवानी सिंह ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले उप स्वास्थ्य केंद्रों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य कार्मिक को न्यूनतम पाँच लाभार्थियों का लक्ष्य पूर्ण करने, लाडो योजना के फोल्डर को अद्यतन रखने तथा 12 सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत एएनसी पंजीकरण एवं चारों आवश्यक जांचें पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों की आभा आईडी, मिसिंग डिलीवरी, परिवार नियोजन, एनसीडी कार्यक्रम, पीसीटीएस, एचएमआईएस, फॉर्म-6 एवं अन्य ऑनलाइन प्रविष्टियां समय पर पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जापाईगों से आए माधु सिंह ने गुणवत्तापूर्ण एएनसी सेवाओं पर विस्तार से जानकारी दी। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अजहरुद्दीन, ब्लॉक लेखा प्रबंधक कैलाश शर्मा, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश तथा ब्लॉक नोडल अधिकारी सोहन लाल सहित  अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया ने सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कार्मिकों को जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार संस्थानगत प्रसव के निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्त करने, प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने तथा सभी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रगति दर्ज करने के निर्देश दिए।

बैठक में 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक चल रहे मौसमी एवं मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम हेतु विशेष सघन सर्वे एवं जनजागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि गठित चिकित्सा दल प्रतिदिन 30 घरों का सर्वे कर ओडीके मरुधरा पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करेंगे। सर्वे के दौरान बुखार, दस्त, सर्दी-खांसी सहित मौसमी रोगों की पहचान, आवश्यक दवा वितरण, मलेरिया जांच, एंटी लार्वा गतिविधियां, टेमीफोस का उपयोग, ऑयल बॉल डालकर मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण तथा गंभीर रोगियों को चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। आमजन को पानी का ठहराव रोकने, टंकियों एवं कूलरों की नियमित सफाई रखने तथा डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में ब्लॉक के समस्त चिकित्सा अधिकारी, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, सीएचओ,  ,एएनएम एवं कंप्यूटर ऑपरेटर  उपस्थित रहे।

Previous Post

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*

Next Post

रानी में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की बैठक में रानी उपखंड की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

Next Post
रानी में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की बैठक में रानी उपखंड की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

रानी में आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की बैठक में रानी उपखंड की नवीन कार्यकारिणी की हुई घोषणा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page