• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रुगड़ी–पिलोवनी मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 8, 2026
in Local
0
रुगड़ी–पिलोवनी मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा

PALI SIROHI ONLINE

रुगड़ी–पिलोवनी मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
नगराज वैष्णव

रानी। पंचायत समिति रानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सावलता और ग्राम पंचायत पिलोवनी को जोड़ने वाला रुगड़ी–पिलोवनी सीधा मार्ग बारिश के बाद पूरी तरह कीचड़ और पानी से लबालब भर गया है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह पानी भरने और कीचड़ होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों ने मारवाड़ जंक्शन विधायक केसराम चौधरी एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सड़क का शीघ्र निर्माण एवं सुधार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

Previous Post

सरगरा समाज के नए संगठन का नामकरण, युवा शक्ति क्षत्रिय सरगरा समाज’ तय किया, युवाओं की हुई बैठक

Next Post

कैबिनेट मंत्री 09 जुलाई को जिले के खिवान्दी में

Next Post
कैबिनेट मंत्री 09 जुलाई को जिले के खिवान्दी में

कैबिनेट मंत्री 09 जुलाई को जिले के खिवान्दी में

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page