PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | लंबे समय से बंद पड़ा वृद्धाश्रम फिर शुरू कर दिया है। यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।
वृद्धाश्रम के संचालन दोबारा शुरू होने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सावित्री आनंद निर्भीक ने आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इसमें बुजुर्गों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधाएं और सुरक्षा इंतजामों की जांच की। सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल मिले। उन्होंने समय पर भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान सचिव ने आश्रम में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों को राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष रतन बाफना सहित विधिक सेवा प्राधिकरण और वृद्धाश्रम का स्टाफ मौजूद रहा।

