• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-ब्लैक बगीरा एनर्जी ड्रिंक के 2040 कैन किए जब्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
सिरोही-ब्लैक बगीरा एनर्जी ड्रिंक के 2040 कैन किए जब्त

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-राजस्थान में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला के निर्देश पर सिरोही जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मांडवा रोड स्थित मां अर्बुदा एजेंसी के गोदाम पर निरीक्षण कर 2040 एनर्जी ड्रिंक के कैन जब्त किए हैं।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराडी ने बताया कि खाद्य सुरक्षाअधिकारियों की टीम ने कैफीनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी और ब्लैक बगीरा एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने एफएसएसएआई एक्ट के तहत लिए। इसके साथ ही 2040 बोतल-कैन को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत और धर्मवीर द्वारा की गई।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर ‘स्टीमूलेट्स माइंड’, ‘एनर्जाइज बॉडीज’, ‘एनर्जी ड्रिंक’ या ‘स्पोर्ट्स ड्रिंक’ जैसे दावों का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। एफएसएसएआई ने इस संबंध में कई नामी बेवरेज ब्रांडों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

इन एनर्जी ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है। जब्त किए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर पाई गई लगभग 600 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को भी नष्ट करवाया।

Previous Post

तखतगढ़- महिला के बैग से सोने चांदी के जेवरात चोरी के दो माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Next Post

पाली-ट्रोले ने युवक को कुचला, हादसे के बाद टैंकर को भी मारी टक्कर

Next Post
पाली-ट्रोले ने युवक को कुचला, हादसे के बाद टैंकर को भी मारी टक्कर

पाली-ट्रोले ने युवक को कुचला, हादसे के बाद टैंकर को भी मारी टक्कर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page