PALI SIROHI ONLINE
फर्जी पट्टा बनाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज, तीन आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
बाली। बाली पुलिस थाने में फर्जी पट्टा बनाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गुड़ा गुमान सिंह निवासी खुमाराम पुत्र हीराराम भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि आरोपियों ने आपस में एक राय होकर उसके नाम का फर्जी पट्टा तैयार किया और उसकी जमीन हड़पने का प्रयास किया। इस संबंध में पीड़ित ने तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।
बाली पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

