PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सुमेरपुर में बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज, पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश
सुमेरपुर। सुमेरपुर पुलिस थाने में मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पालड़ी एम थाना क्षेत्र के पोसालिया स्थित मालियों का वास निवासी शंकरलाल पुत्र मोतीराम माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सुमेरपुर कस्बे से उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात युवक चोरी कर ले गया।
वहीं, दूसरे मामले में बीसलपुर निवासी धीरेंद्र पाल पुत्र सूरजपाल सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि बीसलपुर से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया।
दोनों पीड़ितों की रिपोर्ट के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने बाइक चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात बाइक चोरों की तलाश में जुटी हुई है।


