• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पत्नी ने ही करवाया पति का मर्डर, कट्टे में डालकर कुए में फेंका शव: ऐसे खुला पूरा राज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
पत्नी ने ही करवाया पति का मर्डर, कट्टे में डालकर कुए में फेंका शव: ऐसे खुला पूरा राज

PALI SIROHI ONLINE

प्रतापगढ़-पत्नी ने सुपारी देकर करवाया पति का मर्डर, कट्टे में डालकर कुए में फेंका शव: ऐसे खुला पूरा राजप्रतापगढ़ । राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना पुलिस ने दलोट के खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास 26 जून को कुएं में कट्टे में मिली अधेड़ की लाश के मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी तुलसीबाई और पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद वाहिद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि 26 जून को दलोट गांव में खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास स्थित कुएं में कट्टे में बंद एक व्यक्ति की लाश मिली थी।

मृतक के घर पर तीन युवक आए थे
मृतक की पहचान भचूंडला निवासी शंकरलाल (53) मीणा के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि 24 जून को मृतक के घर पर तीन युवक आए थे, जिन्होंने शंकरलाल के साथ मारपीट की।

शव को काले कट्टे में भरकर कुएं में फेंका
मारपीट से मौत होने के बाद शव को काले कट्टे में भरकर कुएं में फेंक दिया। मृतक की पत्नी तुलसीबाई और पड़ोसी दुकानदार मोहम्मद वाहिद कुरेशी करीब दो माह से हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार पांच लाख रुपए तथा वाहिद को आधा बीघा जमीन देने का सौदा हुआ था।

इसके अलावा मृतक की जमीन बेचकर रुपए लेने, जमीन पर बिना किराए के दुकान चलाने और मकान पर कमरा बनाकर रहने की भी सहमति बनी थी। योजना के तहत वाहिद ने मध्यप्रदेश से तीन आरोपियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने तुलसीबाई और मोहम्मद वाहिद पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी पिपलोदा, जिला रतलाम (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द तीनों को पकड़ लेगी

प्रदेश में सामने आ चुकी हैं ऐसी कई वारदातें
हाल ही में राजस्थान में ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं जिनमें पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। इन मामलों ने हर किसी को झकझोर दिया। पिछले दिनों भरतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा की उत्तर प्रदेश के आगरा में हत्या का मामला चर्चा में रहा। पुलिस जांच के अनुसार, इस वारदात में मृतक की पत्नी पर हत्या का आरोप है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया, ताकि घटना लंबे समय तक छिपी रहे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की।

Previous Post

सगी बेटी ही निकली मां की कातिल, 7 लाख की सुपारी देकर कार से कुचलवाया, सामने आई हैरान करने वाली वजह

Next Post

बाली-आओ गांव चले अभियान’ को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

Next Post
बाली-आओ गांव चले अभियान’ को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

बाली-आओ गांव चले अभियान' को मिला जनसहयोग, जिला चिकित्सालय को भेंट की गई स्वास्थ्य सामग्री

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page