• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-पत्नी प्रेमी संग चली गई, परेशान युवक ने कार में कीटनाशक खाकर दी थी जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 7, 2026
in Local
0
आबुरोड-पत्नी प्रेमी संग चली गई, परेशान युवक ने कार में कीटनाशक खाकर दी थी जान

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड़-रीको थाना क्षेत्र के माक्ल में सड़क किनारे खड़ी चालू कार में युवक शव मिलने के मामले में पुलिस जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस के अनुसार गुजरात के सुरेंद्रनगर निवासी युवक ने कीटनाशक खाकर जान दी। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को कीटनाशक की शीशी के साथ एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान भागीरथसिंह पुत्र सजुभा परमार, निवासी सुरेंद्रनगर (गुजरात) के रूप में हुई है। रविवार को शव को आबूरोड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। सोमवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कर शवउन्हें सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि भागीरथ सुरेंद्रनगर में एक पेट्रोल पंप पर मैनेजर था। उसकी शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद से पत्नी, उसके प्रेमी और परिजनों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई है।

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

पुलिस पुलिस को को कार से मिले गुजराती भाषा में लिखे सुसाइड नोट में भागीरथ ने लिखा कि उसकी शादी मई माह में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद पत्नी, उसके प्रेमी, पत्नी की बहन, भाई और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसने लिखा कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर वह जहर खाकर आत्महत्या कर रहा है तथा उसकी मौत के लिए पत्नी, उसका प्रेमी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी, उसके कथित प्रेमी, भाई और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा भाव पढे

Next Post

पाली-जूते की माला पहनाई, चेहरे को पोता, माफी मांगता रहा शिक्षक

Next Post
पाली-जूते की माला पहनाई, चेहरे को पोता, माफी मांगता रहा शिक्षक

पाली-जूते की माला पहनाई, चेहरे को पोता, माफी मांगता रहा शिक्षक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page