PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मानसून सक्रिय? मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे इन्द्रदेव मेहरबान,नदी-नालो मे बहने लगा नीर जवाई बांध मे आवक की जगी उम्मीद
तखतगढ 6 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) तीन दिन से मानसून की दस्तक के बाद सक्रिय हुए मानसून से सोमवार को सम्पूर्ण मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे इन्द्रदेव की मेहरबान हुए जिस से अब लोगो को लंबे इन्तजार के बाद गर्मी से बडी राहत मिली साथ ही किसानो के चेहरे खिल उठे। सोमवार सुबह से मारवाड गोडवाड क्षेत्र मे शुरू हुए बरसात दौर कही रिमझिम तो कही मुसलमान होने से नदी-नालो मे पानी का बहाव भी शुरू हो गया है।
सोमवार को तखतगढ,साण्डेराव मे मात्र बुंदा-बुंदी का ही दौर चला जबकी बांकली, सुमेरपुर, जवाई बांध जलग्रहण क्षेत्र एव फालना,घाणेराव, देसूरी सहित बाली उपखण्ड के नाणा,बेडा, चामुंडेरी कै आसपास मूसलाधार बरसात से जगह जगह गली मोहल्ले मे पानी भराव होकर झरनो की तरह पानी बहने लगा।
और नदी नालो मे पानी की आवक शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया। नाणा बेडा चामुणडेरी वेलार क्षेत्र मे मूसलाधार बरसात से काकराडी एव जवाई की सहयक बेडा नदी मे पानी की आवक शुरू होने अब जवाई का जल स्तर बढने उम्मीद जताई जा रही है। जल संसाधन विभाग जवाई नगर खंड सुमेरपुर के सहायक अभियंता अक्षय कुमावत ने बताया कि फिलहाल जवाई बांध का गेज 31.730 फिट के साथ 2116.810 एमसीएफटी पानी परमानेंट उपलब्ध है।
कहा कितनी बरसात दर्ज
सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जवाई बांध क्षेत्र मे 15 एमएम , जवाई के सहायक सेई बांध पर 8 एमएम, सिन्दरू बांध पर 30 एमएम, बांकली बांध पर 5 एमएम, तखतगढ बांध पर 3 एमएम, केर बांध पर 5 एमएम, ओरा बांध पर 14 एमएम, सुमेरपुर मे 15 एमएम बरसात दर्ज हुई है।


