PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
रानी। अरोड़ा खत्री समाज, रानी की आयोजित आम सभा में समाज की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया।
बैठक में समाज के सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर श्री अशोक सजिया, उपाध्यक्ष पद पर श्री प्रवीण सजिया,मनीष गाबा,सचिव पद पर श्री मुकट नारायण गाबा, सह सचिव पद पर श्री सुनील कुमार, गाबा,कोषाध्यक्ष पद पर श्री महेश काठ, सह कोषाध्यक्ष पद पर श्री भरत हवेजा तथा संरक्षक पद पर श्री रमेश चंद्र सजिया को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
बैठक में समाज के पंजीकरण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया तथा इसकी जिम्मेदारी श्री जीतेन्द्र कोतल को सौंपी गई।
साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार से प्रति माह समाज विकास एवं सेवा कार्यों के लिए सहयोग राशि निर्धारित करने का भी निर्णय लिया गया।
अंत में समाज के सदस्यों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा सभी पदाधिकारियों को सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।


