PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव/सुरेश औदिच्य
तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
बाली उपखंड के बीजापुर, चामुंडेरी,भाटूण्द सहित करीब एक दर्जन गांवों और ढाणियों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी तेजी से बहने लगा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीजापुर हाइवे पर जोरदार पानी भरा हुआ है।
बारिश के बाद गांवों के नदी-नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गई, जिससे क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य निखर उठा। ग्रामीणों ने बारिश का स्वागत किया और इसे खेती के लिए लाभदायक बताया।
वहीं किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से कपास, अरंडी सहित खरीफ फसलों को अच्छा लाभ मिलेगा। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। साथ ही क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत से भी काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है।
*वीडियो*






