PALI SIROHI ONLINE
मैष शुभ अंक 9, शुभ रंग सफेद नया कारोबार लाभ और साझेदारी में नए सौदे दिलाएगा। विरोधी खुलकर सामने आएंगे और चेतावनी देंगे। आप अपनी प्रतिभा के दम पर खास पहचान बनाने में सफल रहेंगे।
वृष शुभ अंक 1, शुभ रंग गुलाबी : दोस्तों के साथ बिताया समय खुशी देगा। आत्मविश्वास की कमी से फैसले लेने से बचेंगे। धीमी गति से चल रहे काम निराश करेंगे। मित्रों को दिया आश्वासन पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग जामुनी: अपनों की नाराजगी से दुख हो सकता है। सहूलियत के लिए कार्ययोजना में बदलाव करेंगे। घर के रखरखाव और मरम्मत पर खर्च संभव है। जिद में आकर अपना नुकसान कर लेंगे। धैर्य रखें।
कर्क;शुभ अंक 5, शुभ रंग नारंगी : दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी न बनाएं। सामाजिक जीवन में नए संपर्क बनेंगे। नौकरी और कारोबार में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते सकते हैं। पुराने विवाद सुलझेंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
सिंह;शुभ अंक 2, शुभ रंग नीला नजदीकी लोगों के कारण मन परेशान रहेगा। दोस्तों का दायरा बढ़ेगा। नौकरी तलाश रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलने की उम्मीद है। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कन्या शुभ अंक 3, शुभ रंग भूराः कड़वी बातों से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। नए काम की शुरुआत में परेशानी आएगी। विरोधी कार्यस्थल पर गुटबंदी करके नुकसान पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक चिंताओं का समाधान हो सकता है।
तुला;शुभ अंक 5, शुभ रंग स्लेटी : पुरानी भूल सुधारने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। मनमौजी रवैया आपकी तरक्की में बाधक बन सकता है।
वृश्चिक;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। वैचारिक मतभेद दूर होने से खुशी मिलेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होने के आसार हैं। आय बढ़ने की उम्मीद है।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग फिरोजी : सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। अत्यधिक दौड़धूप के बावजूद सफलता मिलना मुश्किल है। कुछ लोग आपको सोची-समझी साजिश में उलझा सकते हैं। पुराने मामले उभर सकते हैं।
मकर शुभ अंक 9, शुभ रंग आसमानी: निजी संपकों से लंबे समय से अटके मामले हल कर लेंगे। सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई और सेहत की चिंता रहेगी। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग है।
कुंभ शुभ अंक 2, शुभ रंग लाल : परिस्थितियों के कारण न चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। व्यापारिक सौदेबाजी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सरकारी अधिकारियों से नजदीकी का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
मीन शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : आपसी विचार-विमर्श से लिए फैसले पर परिवार की सहमति बनेगी। कोर्ट-कचहरी और प्रॉपर्टी के मामले सुलझ सकते हैं। दूसरों के दखल से बना-बनाया काम बिगड़ने की आशंका है।


