PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही। पुलिस थाना पालड़ी एम क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर आंबेश्वर के कट के पास रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक चालक नाना थाना क्षेत्र के लुंदारा के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की।
पुलिस थाना पालड़ी एम के एएसआई देवाराम मीणा ने बताया कि मृतक की पहचान नरपत सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राजपूत निवासी लुंदाड़ा थाना नाना जिला पाली के रूप में हुई। मृतक मोटरसाइकिल से आंबेश्वर के दर्शन कर लौट रहा था। आंबेश्वर के कट के सामने से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा भीषण था। नरपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए पालड़ी एम के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश तेज कर दी है। मौत की सूचना पर परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट गया और सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
लुंदाडा के युवक की दुर्घटना में मौत की जानकारी समाज सेवी नाहर सिंह सहित गाव के बड़ी संख्या में ग्रामीण भी परिवार के सदस्यों के साथ पालडी एम पहुचे ओर मदद करते नजर आए। दुर्घटना में गाव के युवक की मौत पर सरपंच जवाराराम मीणा, समाज सेवी नाहर सिंह, पूर्व सरपंच पूरण सिंह मीना,भावाराम देवासी दुकान वाले,कलाराम देवासी सहित गाव वालो ने शोक जताया।


