• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

विधायक ने 150-फीट लंबे और 30 फीट चौड़े पुल-का किया लोकार्पणः छगनसिंह बोले- यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
विधायक ने 150-फीट लंबे और 30 फीट चौड़े पुल-का किया लोकार्पणः छगनसिंह बोले- यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जालोर-जालोर में भंवरानी बायपास एवं भंवरानी-रायथल मार्ग पर 150 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुल बनकर तैयार हो गया है।

जिसका आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने शनिवार को लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की महत्वपूर्ण सौगात मिली।

डॉ. मुखर्जी महान राष्ट्रवादी चिंतक थेइस अवसर पर विधायक राजपुरोहित ने कहा- महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के उनके उद्घोष ने देश की एकता को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से समर्पित यह पुल क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और भंवरानी, रायथल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए आवागमन को अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाएगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सरपंच गोविन्दराम सुथार, ईश्वर सिंह, भेराराम घांची, सेतान सिंह, सावलाराम देवासी, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण, विभाग के अधिकारीगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Previous Post

पाली- हादसे में रिटायर कर्मचारी की मौतः चंडावल गांव के पास हुआ हादसा, सिर में लगी गंभीर चोट

Next Post

पालडी एम-विवाहिता को बेहोश कर 4 तोला सोना, 50 हजार लूटे: वारदात के बाद मौके से फरार हुए 3 बदमाश

Next Post
पालडी एम-विवाहिता को बेहोश कर 4 तोला सोना, 50 हजार लूटे: वारदात के बाद मौके से फरार हुए 3 बदमाश

पालडी एम-विवाहिता को बेहोश कर 4 तोला सोना, 50 हजार लूटे: वारदात के बाद मौके से फरार हुए 3 बदमाश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page