PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
रायपुर मारवाड़ (ब्यावर)-रायपुर मारवाड़ उपखंड के कुशालपुरा क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 7 वर्षीय विवेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दादा चोलाराम और बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जैतारण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कुशालपुरा निवासी विवेन पुत्र मोतीलाल अपने दादा चोलाराम और एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कुशालपुरा से एक बेरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चोलाराम और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने पहुंचाई मदद
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को जैतारण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का उपचार जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही कुशालपुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ड्यूटी ऑफिसर पूसाराम ने बताया कि मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।ड्राइवर और वाहन मालिक पर केस
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर स्कॉर्पियो ड्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है


