PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कृषि कार्य में उपयोगी कल्टीवेटर चोरी का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
तखतगढ़। तखतगढ़ पुलिस थाने में कृषि कार्य में उपयोगी कल्टीवेटर चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बाबागांव निवासी सोनाराम पुत्र मनाजी मीणा ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि कृषि कार्य में उपयोग आने वाला कल्टीवेटर चोरी हो गया।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर तखतगढ़ पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चोरी गए कल्टीवेटर की तलाश के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है।


