PALI SIROHI ONLINE
नटवर मेवाडा
स्कॉर्पियो को कैंपर से टक्कर मारकर हमला करने का मामला दर्ज, चार आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू
सांडेराव। सांडेराव पुलिस थाने में स्कॉर्पियो वाहन को रोककर जान से मारने की नीयत से कैंपर वाहन से टक्कर मारने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दुजाना निवासी रतन देवासी पुत्र मोतीराम देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पोसाराम सहित चार लोगों ने उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर जान से मारने की नीयत से कैंपर वाहन से टक्कर मारी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर सांडेराव पुलिस ने पोसाराम सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।


