• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापताः बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों, एक विवाहिता, एक नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है।

19 साल की बेटी को कोई सुराग नहीं मिलाः महामंदिर थाना क्षेत्र यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शनिवार को बिना बताए घर से कहींचली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) हुकमाराम को सौंपी है।

विवाहिता-युवती लापता, परिवार परेशानः सूरसागर थाना क्षेत्र सूरसागर थाने में एक विवाहिता और एक युवती के लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं। पहली रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी शुक्रवार को बिना बताए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। इस मामले की जांच एएसआई देवाराम कर रहे हैं। वहीं, इसी थाना क्षेत्र से शुक्रवार को ही एक अन्य युवती के भी अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।

बिना बताए घर से नाबालिग बेटी: भगत की कोठी थाना क्षेत्र

भगत की कोठी थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं।

पहली रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 27 जून की रात को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जो अब तक वापस नहीं लौटी है।

वहीं, दूसरी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि घर के बुजुर्ग 1 जुलाई को किसी काम से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और न ही उनका कोई पता चल पाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शरू कर दी है

Previous Post

अहमदाबाद पहुचे मंत्री देवासी व बाली विधायक राणावतं, बीजेपी obc संगठन मंत्री भी रहे मौजूद, नोट बुक कॉपी की वितरित

Next Post

सुमेरपुर-मरुधरा ऐप आधारित सर्वे के साथ सुमेरपुर ब्लॉक में व्यापक स्तर पर चलाया गया एंटी लार्वा अभियान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page