
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही में जिला परिषद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिलीप भाई जैन ने 4167 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने इस जीत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की नीतियों की जनस्वीकृति बताया।
डॉ. भंडारी ने कहा कि भजनलाल सरकार ने एक वर्ष में ही अपने संकल्प पत्र के 50 प्रतिशत वादों को पूरा किया है। सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए कदम उठाए हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। किसान सम्मान निधि में भी बढ़ोतरी की गई है।
समारोह में किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित और नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल मौजूद थे। झाड़ोली मंडल अध्यक्ष जीतू देवासी, नीतोदा मंडल अध्यक्ष वाल्मी देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह चारण, रत्न गरासिया और भाजपा नेता हिम्मत छीपा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। डॉ. भंडारी ने सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आगामी पंचायतराज चुनावों की तैयारी का आह्वान किया।


