• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-भीषण हादसे में गुजरात के डिम्पल व आबुरोड के जेताराम देवासी के शव परिजनों को सुपुर्द, दो टेलरों के बीच चकनाचूर हुई कार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 5, 2026
in Local
0
सांडेराव-भीषण हादसे में गुजरात के डिम्पल व आबुरोड के जेताराम देवासी के शव परिजनों को सुपुर्द, दो टेलरों के बीच चकनाचूर हुई कार

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सांडेराव NH-62 भीषण हादसा: पोस्टमार्टम के बाद गुजरात के डिंपल व जेताराम के शव परिजनों को सौंपे; दो टेलरों के बीच चकनाचूर हुई थी वेन्यू कार

सांडेराव । नेशनल हाईवे नम्बर 62 पर ढोला पुलिया के समीप शनिवार शाम को हुए हृदयविदारक सड़क हादसे में पुलिस और चिकित्सा विभाग ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर ली है। सांडेराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मेडिकल बोर्ड द्वारा दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम संपन्न करने के बाद, शव अंतिम संस्कार के लिए रोते-बिलखते परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। शव सौंपे जाने के बाद परिजन उन्हें लेकर रवाना हो गए।

दो टेलरों के बीच सैंडविच बनी थी कार- यह भीषण हादसा शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ था। ढोला पुलिया पर आगे चल रहे ट्रेलर (नम्बर NL 01 AK 7250) के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक लगा दिए थे, जिससे पीछे आ रही वेन्यू कार (नम्बर GJ 39 CA 2641) उसमें जा घुसी। ठीक उसी वक्त कार के पीछे चल रहे एक अन्य भारी ट्रेलर (नम्बर RJ 32 GD 9018) ने भी कार को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। दो भारी वाहनों के बीच दबने से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई थी और कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

गुजरात निवासी थे दोनों मृतक- हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान डिंपल कुमार (उम्र 49 साल), पुत्र कीर्ति भाई जैन (निवासी: 101 डी.सी. 5, न्यू कोर्ट गांधीधाम, आदिपुर कच्छ, गुजरात) और कार चालक जेताराम (उम्र 24 साल), पुत्र वीराजी रबारी (निवासी: आबूरोड, सिरोही) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद रविवार सुबह मृतकों के परिजन सांडेराव पहुंचे।

थाना अधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम- हादसे की सूचना पर सांडेराव थाना अधिकारी श्यामराज सिंह चारण मय जाब्ता तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे थे और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया था। रविवार को परिजनों की मौजूदगी में सांडेराव CHC में डॉक्टरों की टीम द्वारा मेडिकल बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है।

https://www.instagram.com/reel/DaZvxfSz_pb/?igsh=bjl6cnV3Y3h5OTZ5

वीडियो

Previous Post

कोसेलाव-बलवंत परिहार व्यापार मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए

Next Post

बाली विधान सभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने सेवाडी बीजेपी मंडल की बैठक ली, भाटी का सेवाडी में हुआ स्वागत

Next Post

बाली विधान सभा संयोजक प्रताप सिंह भाटी ने सेवाडी बीजेपी मंडल की बैठक ली, भाटी का सेवाडी में हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page