
PALI SIROHI ONLINE
लांबिया-रास थाना क्षेत्र के कठमोर गांव में शनिवार रात दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारने की कोशिश का मामला सामने आया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में बिंदोली निकाली गई। थानाधिकारी धोलाराम परिहार ने बताया कि कठमोर निवासी सुनील सिंघाडिया ने थाने में रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। बरात रिया बड़ी नागौर से कठमोर गांव आई थी। दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर की ओर जा रहा था। तभी छोटूसिंह, प्रतापसिंह सहित अन्य लोगों ने बिंदोली रुकवा दी। दूल्हे को घोड़ी से उतरने को कहा। विरोध करने पर दूल्हे और बारातियों से मारपीट की गई।


