• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर थाने में नाना व सुमेरपुर के युवक ने बाइक चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज कराए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 4, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी के मामले दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

सुमेरपुर/पाली। पाली जिले के सुमेरपुर पुलिस थाने में बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में बाली उपखंड के नाना निवासी गोपाल सिंह पुत्र करण सिंह राजपूत ने सुमेरपुर पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे मामले में भंवरलाल पुत्र गणेशराम घांची, निवासी सुमेरपुर ने भी अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों प्रार्थियों की शिकायत के आधार पर सुमेरपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है तथा अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Previous Post

रानी-गोयल आईएफडब्ल्यूजे के जिला सचिव नियुक्ति

Next Post

तखतगढ़ थाने में गुड़िया निवासी युवक ने चोरी का मामला दर्ज कराया

Next Post
तखतगढ़ थाने में गुड़िया निवासी युवक ने चोरी का मामला दर्ज कराया

तखतगढ़ थाने में गुड़िया निवासी युवक ने चोरी का मामला दर्ज कराया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page