PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-कोतवाली थाना क्षेत्र के लखेराव तालाब में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।
यह घटना शनिवार सुबह नेहरू पार्क और सुभाष पार्क के पीछे स्थित लखेराव तालाब में सामने आई। आसपास के लोगों ने पानी में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित कर सिविल डिफेंस के गोताखोरों को बुलाया।
गोताखोरों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान कुम्हारवाड़ा निवासी अशोक कुमार सुआरा के रूप में की है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को अस्पताल की मॉच्र्युरी में बुलाया है ताकि शव की आधिकारिक पहचान की जा सके। परिजनों की पहचान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में तालाब तक पहुंचा था।

