• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मौत के सौदागरों पर एएनटीएफ का लखटकिया त्रिशूली विध्वंशक प्रहार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 21, 2026
in Local
0
मौत के सौदागरों पर एएनटीएफ का लखटकिया त्रिशूली विध्वंशक प्रहार

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

मौत के सौदागरों पर एएनटीएफ का लखटकिया त्रिशूली विध्वंशक प्रहार।
तीन सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश, गुजरात और पंजाब के पाकिस्तान सीमा से एक लाख रूपये के इनामी तीन स्वयंभू सूत्रधार एक साथ चले तीन अभियानों की सफलता के हुये शिकार।
ऑपरेशन मदभुवन, ऑपरेशन मदाभृत और ऑपरेशन जिंजर लायन की एक साथ सफलता ने तस्करों की तोड़ी कमर।
एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, श्री एम.एन. दिनेश के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन के बाद एक और लगातार प्रभावी कड़ी के रूप में लगातार ANTF ने गठन के बाद अवैध मादक पदार्थों की धरपकड के साथ ही वर्षों से फरार चल रहे मादक द्रव्य के ईनामी तस्कर व अन्य तस्करों को सलाको के पीछे डालने का काम परवान पर है इसी क्रम प्रथम कार्यवाहीं में “आपॅरेशन जिंजर लायन” के तहत जयपुर मुख्यालय टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए

जिला पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर द्वारा घोषित 50000 रूपये का वाछिंत ईनामी अपराधी जोबनजित सिंह को अमृतसर पाकिस्तान क्षेत्र के पास से दबोचने में सफलता हासिल की है, वहीं द्वितीय कार्यवाहीं में “आपॅरेशन मदभुवन” के तहत जयपुर मुख्यालय टीम व कोटा, झालावाड़ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, फलौदी द्वारा घोषित 25000 रूपये का वांछित ईनामी अपराधी पुरसिंह निवासी मध्यप्रदेश को अपने गांव कुण्डाल क्षेत्र से दबोचने में सफलता हासिल की है। इसी क्रम में तीसरी कार्यवाही में “ऑपरेशन मदाभृत” के तहत मुख्यालय की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक उदयपुर द्वारा घोषित 25000 रूपये का वांछित ईनामी अपराधी प्रकाश निवासी कुराबड़ जिला उदयपुर को अहमदाबाद से पीछा कर जयपुर से दबोचने में सफलता हासिल की है।

Previous Post

पाली में बाइक टक्कर से 9वीं स्टूडेंट का पैर टूटा:बाइक सवार के नशे में होने का आरोप, हॉस्पिटल में भर्ती

Next Post

नाणा ग्राम में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया, मिठाई ओर सेवईयां बाट दी बधाई

Next Post

नाणा ग्राम में ईद-उल-फितर हर्षोल्लास के साथ मनाया, मिठाई ओर सेवईयां बाट दी बधाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page