PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ट्रक छुपाकर करीब छह लाख रुपए बाजार कीमत की राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब अवैध रूप से परिवहन करने के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस ने ट्रक और शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
गुड़ा एंदला थाने के SHO दशरथ सिंह ने बताय कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को बालराई के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पाली की तरफ से आ रहे ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक खाली मिला। गहनता से तलाशी ली तो ट्रक में बने एक गुप्त बॉक्स में राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब की 86 पेटियां मिली। जिनकी बाजार कीमत करीब छह लाख रुपए है। ऐसे में ट्रक और शराब को जब्त किया। मामले में जोधपुर जिले के तिवरी निवासी 28 साल के रसूल खान पुत्र सुल्तान खान को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने जोधपुर से शराब लाकर आगे गुजरात सप्लाई के लिए ले जाना बताया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


